नेपाल के विवाद से भारत का कुछ भी लेना-देना नहीं : रेग्मी
Advertisment


लखनऊ। भारत के पड़ोसी देश नेपाल के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री खिलराज रेग्मी का मानना है कि इन दिनों नेपाल में जो खराब माहौल है, उसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है। मथुरा में बांकेबिहारी के दर्शन के बाद रेग्मी ने नेपाल में अभी के हालात पर चिंता भी जताई।
नेपाल के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे खिलराज रेग्मी ने आज मथुरा के वृंदावन में बांकेबिहारी का दर्शन किया। कल रात में ही मथुरा पहुंचे श्री रेग्मी आज सुबह ही मंदिर पहुंच गये थे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी देश के लिए संविधान जरूरी है। नेपाल में भी संविधान जरूरी है। अभी संविधान को लेकर वहां पर बवाल जरूर हो रहा है, लेकिन समय रहते मामला सुलझ जाएगा। नेपाल में संविधान को लेकर भारत की भूमिका पर उन्होंने कहा कि भारत का इससे कुछ भी लेना-देना नहीं है। भारत हमारा अभिन्न मित्र है। भारत से इस मामले में कोई विवाद नहीं है।
उन्होंने कहा कि नेपाल में संविधान निर्माण को लेकर नाराज लोगों को जल्द ही मना लिया जायेगा। रेग्मी 2013-14 तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री रहे हैं। इससे पूर्व वह नेपाल के मुख्य न्यायधीश भी रहे थे। स्रोत:जागरण 

Was this article helpful?

Yes
No
Thanks! Your feedback helps us improve onlinesiraha.com

प्रतिकृया दिनुहोस्