16 बच्चों का बाप लाया पोती की उम्र की बेगम
Advertisment

92 साल की उम्र में निकाह और वो भी 22 साल की लड़की से सुनने में कुछ अजीब लग रहा है न।
जी हां, ऐसा हुआ है इराक में यहां पर रहने वाले मुसली मोहम्मद अल मुजामी ने 22 साल की एक लड़की से शादी रचाई। जो उसकी पोती की उम्र की है।
मुसली अपनी पहली पत्नी के साथ 58 साल बिता चुके थे। पहली शादी से उसके 16 बच्चे हैं। ये शादी बगदाद के नजदीक गुब्बन नाम के गांव में हुई और इस शादी में चार घंटों तक नाचना-गाना चलता रहा। मुसली पेशे से एक अमीर किसान हैं। मुसली का कहना है कि वह एक बार फिर जवान हो गया है।
आपको जानकर हैरत होगी कि मुसली ने अपनी शादी अपने दो पोतों के साथ ही की। उनके दो पोते जिनकी उम्र 16 और 17 साल है, उन्होंने अपने दादा मुसली के साथ ही निकाह की सभी रस्में पूरी की। आस-पास के लोग बड़ी खुशी से इस निकाह में शरीक हुए।

,

Was this article helpful?

Yes
No
Thanks! Your feedback helps us improve onlinesiraha.com

प्रतिकृया दिनुहोस्