नहीं थम रहा आंदोलन, अब अलग मधेश देश बनाने की चेतावनी
Advertisment

कड़ाके की ठंड में भी ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूस निकला और जमकर नारेबाजी की गई। रौतहट व सर्लाही जिले में जुलूस निकाल कर विरोध जताया गया। सर्लाही में तस्करी की सामग्री जला दी गई। वहीं, सोनबरसा, भिट्ठामोड़ व बैरगनिया बॉर्डर पर धरना जारी रहा। मटिहानी सीमा पर नाकेबंदी जारी रही।
जारी रहेगी लड़ाई
नेपाल की सुस्ती से नाराज सद्भावना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि यदि आंदोलन का स्वरूप बदलेगा तो दंगा होगा। मांगें पूरी नहीं होने पर मधेश अलग देश बनेगा। हक के लिए अंतिम सांस तक लड़ाई जारी रहेगी। कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक देश के लिए यह पहला सबसे बड़ा आंदोलन है।
मचा हाहाकार
आंदोलन के कारण पेट्रो पदार्थों के लिए हाहाकार मचा है। काठमांडू के अलावा प्रमुख शहरों के लोग भारतीय क्षेत्र से पेट्रोल-डीजल व केरोसिन ले जा रहे हैं। ईंधन की कमी से नेपाल की 80 फीसद हवाई उड़ानें बंद हैं। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें चालू है। सामान की कीमतों में वृद्धि के कारण तस्करी जारी है।