संत ने की भविष्यवाणी, अगले महीने शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी दुनिया!
Advertisment

कैलिफोर्निया के एक संत हैरल्ड कैपिंग ने हिसाब लगाकर चेतावनी दी है कि इस वर्ष 2 अक्टूबर की शाम 6 बजे दुनिया खत्म होने वाली है। उनका कहना है कि अगले महीने शाम 6 बजे महाप्रलय आएगा जो सबकुछ मिटा कर रख देगा। हैरल्ड कैपिंग का मानना है कि दुनिया की दो फीसदी आबादी तुरंत खत्म हो जाएगी और शेष आबादी किसी दूसरे स्थान पर चली जाएगी।
हालांकि दुनिया खत्म होने की बातें तो हम पिछले कई सालों से सुनते आ रहे हैं। हमें कई बार दुनिया के खत्म होने की अफवाहें सुनने को मिल चुकी हैं। लेकिन यह खुलासा वाकई दिल दहला देने वाला है। अगर हैरल्ड की भविष्यवाणी सही साबित हुई तो अगले महीने गांधी जयंती के दिन महाप्रलय आएगा और सबकुछ तबाह हो जायेगा।पूर्व में सिविल इंजीनियर रहे 89 वर्षीय कैपिंग प्रत्येक दिन अपनी भविष्यवाणी फैमिली रेडियो नेटवर्क के जरिए करते हैं। उनका यह धार्मिक ब्रॉडकास्टिंग संगठन उनके श्रोताओं के दान से चलता है। 70 वर्षों तक बाइबल का अध्ययन करने के बाद उनका दावा है कि उन्होंने गणित की मदद से एक ऐसा तरीका विकसित किया है, जिसकी मदद से छिपी हुई भविष्यवाणियों को सामने लाया जा सकता है।उनका कहना है कि ईसा को सूली पर चढ़ाए जाने के दिन से 7,22,500 दिनों बाद पृथ्वी का अंत तय है। 7,22,500 की संख्या अहम है, क्योंकि यह 3 पवित्र संख्याओं- 5, 10 और 17 का गुणनफल है। जापान, न्यूजीलैंड और हैती में आए भूकम्प इस प्रलय के पूर्व संकेत हैं।
उल्लेखनीय है कि कैपिंग पहले भी दुनिया के खत्म होने की तारीख 6 सितंबर, 1994 घोषित कर चुके हैं, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गणना संबंधी गलती का पता चला और अब यह तारीख निकाल रहे हैं। ये खबर इंडिया टिभी से साभार किया।  

,

Was this article helpful?

Yes
No
Thanks! Your feedback helps us improve onlinesiraha.com

प्रतिकृया दिनुहोस्